Rajasthan Budget 2023 राजस्थान बजट 2023 जारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की ये बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget 2023 राजस्थान बजट 2023 जारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की ये बड़ी घोषणाएं: राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की ओर से अगले वित्त वर्ष के लिए नए बजट की घोषणा आज 10 फरवरी 2023 को की गई। अशोक गहलोत ने बजट की घोषणा भाषण के माध्यम से की गई। बजट की घोषणा के दौरान की गई सभी घोषणाएं सभी लोग जानना चाहते है कि उनके हित में क्या-क्या घोषणा की गई है। हम उनको बता दें कि हमने राजस्थान बजट 2023 के दौरान की गई सभी बड़ी घोषणाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे बता दी गई है। इस बजट में मुख्य बड़ी घोषणा में युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए डायरेक्ट लाभ वाली योजना की घोषणाएं शामिल है। इसके अलावा Rajasthan Budget 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी और घोषणाएं नीचे विस्तार से दी गई है। इन सभी घोषणाओं की जानकारी सभी लोगों तक पहुंच सकें इसके लिए आप इस पोस्ट को अपने संबंधी लोगों तक जरूर शेयर करें।

Rajasthan Budget 2023
Rajasthan Budget 2023

Rajasthan Budget 2023

राजस्थान में इस वर्ष विधानसभा चुनाव आयोजित किया जाएगा। ऐसी स्थिति में बजट लोक लुभावन होने की आशा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा 10 फरवरी 2023 को विधानसभा में प्रदेश के बजट की घोषणा की गई जो कि वर्तमान कार्यकाल का अंतिम बजट रहेगा। जो लोग काफी समय से इस बजट का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अच्छी खबर है कि राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा शुक्रवार 10 फरवरी 2023 को विधानसभा में अपना बजट पेश कर दिया गया है। जो लोग इस बजट के बारे में जानना चाहते हैं कि इस बजट सत्र के अंदर कौन-कौनसी बड़ी घोषणा सम्मिलित है। हमने Rajasthan Budget 2023 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे बताई है तो आप लोग यहां से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Budget 2023-24

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आज 10 फरवरी को बतौर वित्त मंत्री (Finance Minister) विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। उनका यह बजट ‘बचत, राहत, बढ़त’ थीम पर बेस्ड है। इस चुनावी वर्ष के अंदर कांग्रेस (Congress) सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह पांचवां और आखरी बजट रहने वाला है। राजस्थान सरकार की ओर से Rajasthan Budget 2023 में जो भी बड़ी घोषणा की गई है उनका पूरी विस्तार से विवरण नीचे बताया गया है।

Rajasthan Budget 2023 मुख्य घोषणाएं

राजस्थान बजट 2023 पेश कर दिया गया है। राजस्थान बजट 2023 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा पेश किया गया। Rajasthan Budget 2023 में की गई सभी बड़ी घोषणा पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है। इस बजट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप लोग आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक सकते है जिसका सीधा लिंक नीचे दे दिया है।

  • महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल ओपन करने की घोषणा, 200 स्टूडेंट्स जिन भी स्थानों पर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने की मांग करेंगे, उन स्कूलों में भी इंग्लिश मीडियम स्कूल ओपन किए जाएंगे
  • 1000 इंग्लिश मीडियम स्कूल ओपन किए जाएंगे
  • राजीव गांधी ग्रामीण तथा शहरी खेल 150 करोड़ रूपए की लागत से आयोजित किए जाएंगे
  • मेजर ध्यानचंद योजना के माध्यम से स्टेडियम तैयार करने के लिए एक करोड़ रुपए ग्रांट की घोषणा हुई
  • 10 हजार युवाओं को नॉर्थ ईस्ट समेत देश के अंदर कल्चर एक्सचेंज के लिए भेजा जाएगा,
  • युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा
  • एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट गतिविधियां संपूर्ण राजस्थान में शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया
  • यूनिवर्सल हेल्थ योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रति परिवार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए किए जाने की घोषणा की गई
  • सभी ईडब्ल्यूएस के लिए भी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा हुई
  • निशुल्क जांच के अंदर टेक्सिंग उपकरण सहित जरूरी उपकरणों के लिए 30 करोड़ रुपए की घोषणा
  • दुर्घटना में मृत्यु पर दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने की घोषणा
  • प्रदेश में 100 यूनिट तक घरेलू बिजली निशुल्क दी जाएगी
  • 300 यूनिट तक की बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को फ्री बिजली प्रदान करना हमारा लक्ष्य है
  • घरेलू उपभोक्ताओं हेतु मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना आरंभ की जाएगी
  • कोटा, उदयपुर, जोधपुर के अंदर नए ऑडिटोरियम की घोषणा की गई
  • बालिकाओं के लिए स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी जाएगी इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाने का प्रस्ताव है
  • ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम स्कूली बच्चों हेतु लागू की जाएगी 50 किलोमीटर से बढ़ाकर 75 किलोमीटर की हो पाएंगी रोज यात्रा
  • छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी आरटीई के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों में 1 से 12वीं क्लास तक फ्री शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा हुई
  • राजीव गांधी पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई
    पेपर लीक करने वालों खिलाफ बड़ा ऐलान किया गया, SOG के अधीन स्पेशल टास्क फोर्स गठित की जाएगी
  • भर्तियां समय पर ही आयोजित करवाई जाएंगी।
  • पेपर लीक को रोकने हेतु एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो पेपर लीक रोकने के उचित कदम उठा सकेंगी।
  • 100 मेगा रोजगार मेला का आयोजन होगा
  • महिला उद्यमियों को मासिक भत्ता दिया जाएगा
    हर जिले के अंदर विवेकानंद यूथ हॉस्टल तैयार किए जाएंगे
  • सभी भर्ती परीक्षा फ्री में होगी
  • प्रत्येक जिला मुख्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी
  • खाद्य सुरक्षा परिवारों को फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट प्रदान किया जाएंगे इस पैकेट में दाल, चीनी के साथ ही राशन की सामग्री शामिल हैं जिसमें 3000 करोड़ व्यय होंगे
  • 500 रुपए के अंदर गैस सिलेंडर, 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर
    500 करोड़ रुपए का युवा कल्याण कोष का गठन करवाया जाएगा
  • प्रत्येक जिले में 250 करोड़ की लागत से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र ओपन किए जाएंगे
  • सभी भर्ती परीक्षाएं अब निशुल्क करवाई जाएगी यानी भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं होगी
  • जिला मुख्यालयों पर 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल तैयार किए जाएंगे, जिससे परीक्षा देने जाने वाले युवा इनमें ठहर सकेंगे
  • मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना शुरू की जाएगी, खुद का उद्योग लगाने के लिए 5 लाख तक की मार्जिन मनी प्रदान की जाएगी
  • जयपुर-जोधपुर और उदयपुर सांइस पार्क का 30 करोड़ रुपए से विकास करवाया जाएगा
  • हाई एंड रिसर्च हेतु जयपुर में 300 करोड़ रुपए की लागत से एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी बनाने की घोषणा हुई
  • बायोटेक्नोलॉजी 2023 लाए जाने का प्रस्ताव है
  • जयपुर में राजीव गांधी एविएशन एकेडमी तैयार करने की घोषणा
  • 350 करोड़ लागत से एविएशन एकेडमी में कोर्सेज शुरू होंगे
  • स्किल यूनवर्सिटी का नाम विश्वकर्मा इंडस्ट्री किया जाना प्रस्तावित है
  • कन्या महाविद्यालय खोले किए जाएंगे
  • राजस्थान गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के अंदर 500 स्टूडेंट्स को हर साल लाभान्वित किया जाएगा

Rajasthan Budget 2023 New District

राजस्थान का भूगोल परिवर्तन करने की तैयारी 15 साल पश्चात नए जिले संभव जिसके अंदर बालोतरा, ब्यावर, कोटपूतली, भिवाड़ी, नीमकाथाना तथा कुचामन सिटी समेत 7 से भी ज्यादा जिले संभव है अब देखना है कि बजट में किसको जिला घोषित किया जाता है। सीकर-झुंझुनू को मिलाकर नया संभाग भी तैयार किया जा सकता है, राजस्थान के अंदर नए जिले बनाने की जरूरत क्यों है? भौगोलिक रूप से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है परंतु क्षेत्रफल में दूसरे छोटे राज्यों के मुकाबले यहां जिले कम है अतः राजस्थान में नए जिले बनाने की घोषणा 10 फरवरी 2023 को की जाएगी। राजस्थान सरकार की ओर से बजट, राहत, बढ़त के साथ राजस्थान बजट 2023 आज 10 फरवरी 2023 को सुबह 11:00 घोषित किया जाना है। Rajasthan Budget 2023 का लाइव प्रसारण राजस्थान के लगभग 14400 स्थानों पर किया जाएगा। वर्तमान में मौजूद प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी कॉलेजों, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगर पालिका क्षेत्र और कृषि विज्ञान केंद्रों, समस्त जिला परिषदों, ब्लॉक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर, सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिका क्षेत्रों ई-मित्र प्लस केंद्रों के साथ ही, कई टीवी चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व वेबसाइट पर भी राज्य बजट का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

Rajasthan Budget 2023 कब जारी किया जाएगा ?

राजस्थान बजट 2023 आज 10 फरवरी 2023 को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी किया जा रहा है।

Rajasthan Budget 2023 कैसे देखें या चेक करें ?

राजस्थान बजट भाषण 2023 से जुड़ी सभी मुख्य घोषणाओं की जानकारी ऊपर बता दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *