Rajasthan New District List Declared राजस्थान में 19 नए जिले एवं 3 संभाग बनने घोषणा: माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा आज नए जिले एवं संभाग को लेकर बहुत बड़ी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के अनुसार राजस्थान में 19 नए जिले और 3 संभाग बनाए जाएंगे। राजस्थान में कौन-कौनसे नए जिले व संभाग बनाए गए इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। आप नीचे दी गई लिस्ट से नए जिले और संभागों के नाम नीचे से चेक कर सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी वर्ष में यह बड़ी घोषणा बताई जा रही है। नए जिलों और संभागों के साथ भी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं जिसकी संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है।

Rajasthan New District List
Rajasthan New District List जारी राजस्थान नए जिले लिस्ट
सीएम अशोक गहलोत ने 17 मार्च 2023 को राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है। इस तरह से राजस्थान में जिलों की संख्या बढ़कर कुल 50 तक पहुंच गई है। नए जिले और संभाग बनने से ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ अलगाव को बड़ी मात्रा में लाभ मिल सकेगा। इससे छोटे-बड़े ग्रामीण क्षेत्रों में विकास देखने को मिलेगा। इन सभी नए जिलों के नाम निम्न प्रकार से है:-
नए जिले (New District in Rajasthan):-
- अनूपगढ़-गंगानगर
- बालोतरा-बाड़मेर
- ब्यावर-अजमेर
- डीग-भरतपुर
- डीडवाना-कुचामन
- दूदू
- गंगापुरसिटी-सवाईमाधोपुर
- जयपुर उत्तर
- जयपुर दक्षिण
- जोधपुर पूर्व
- जोधपुर पश्चिमी
- केकड़ी
- कोटपूतली-बहरोड़
- खैरथल
- नीमकाथाना
- फलौदी
- सलूंबर-उदयपुर
- सांचोर
- शाहपुरा-भीलवाड़ा
Rajasthan New District List जारी राजस्थान नए संभाग
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा आज राजस्थान विधानसभा में नए जिलों के साथ-साथ ही नए संभागों की भी घोषणा की गई है। इसमें 19 नए जिले बनने के साथ ही तीन नए संभाग भी बनाने की घोषणा हुई है। इससे कुल संभागों की संख्या 10 हो गई है। हमारे द्वारा Rajasthan New District List ऊपर उपलब्ध करवा दी गई हैं। तीन नए संभागों के नाम निम्नलिखित है:-
नए संभाग (New Sambhag in Rajasthan):-
- बांसवाड़ा
- पाली
- सीकर
नए जिलों और संभागों के साथ हुई बड़ी घोषणाएं
सीएम अशोक गहलोत ने नए जिलों और संभागों के साथ ही कई बड़ी घोषणाएं की है जिनकी जानकारी इस प्रकार से है:-
- राजस्थान की 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे इसका वितरण रक्षाबंधन से शुरू किया जाएगा।
- राजस्थान में प्रथम चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं और 12वीं की छात्राओं को, विधवा महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे।
- राजस्थान के कर्मचारियों को बड़ी सौगात प्रदान की गई है मार्च 2023 से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही समस्त पेंशन परिणामों की घोषणा होगी।
- राजस्थान में चिरंजीवी योजना के तहत 30 मार्च से ही 25 लाख तक मुफ्त इलाज की योजना शुरू होगी।
- राजस्थान की सभी विधानसभा में 40 हैंडपम्प और 40 ट्यूबवेल की घोषणा।
- प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं के अंदर ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे।
- मदरसा अनुदेशक के 6 हजार 843 पदों को भरा जाएगा।
- 500 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया जाएगा।
- उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर का विकास करवाया जाएगा। इसके विकास के लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान भी किया गया है।
- राजस्थान में दो लाख परिवार घरेलू बिजली कनेक्शन से वंचित रह गए। अगले दो सालों के अंदर एक लाख करोड़ की लागत से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
Important Links
नए जिले घोषणा की Budget Pdf / Rajasthan New District List Pdf | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Check All Latest News | Click Here |